हिमाचल प्रदेश विधानसभा उप चुनाव की मतगणना जारी अभी तक तीनो सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए है

हिमाचल प्रदेश विधानसभा उप चुनाव की मतगणना जारी अभी तक तीनो सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए है

हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों देहरा, नालागढ़, हमीरपुर में उपचुनाव के लिए 10 जुलाई को हुए मतदान के बाद आज मतगणना जारी है। अब तक की मतगणना में तीनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। जानें पल-पल के अपडेट…

लाइव अपडेट

09:52 AM, 13-JUL-2024
पांचवें राउंड के बाद कमलेश ठाकुर आगे
देहरा सीट पर पांचवें राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी एवं सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर 636 मतों से आगे चली गई हैं।
प्रत्याशी का नाम               मत
कलमेश ठाकुर(कांग्रेस)    13300
होशियार सिंह(भाजपा)     12664
09:42 AM, 13-JUL-2024
नालागढ़ सीट से भी कांग्रेस प्रत्याशी आगे
नालागढ़ विधानसभा सीट पर पहले राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा 646 मतों से आगे चल रहे हैं।
प्रत्याशी का नाम                 मत
हरदीप सिंह बावा(कांग्रेस)     3358
केएल ठाकुर(भाजपा)        2712
हरप्रीत सैनी(निर्दलीय)       1603
09:38 AM, 13-JUL-2024
हमीरपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को बड़ी लीड
दूसरे राउंड की मतगणना के बाद हमीरपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा 1704 मतों से आगे चल रहे हैं।
प्रत्याशी का नाम                  मत
डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा(कांग्रेस)    6750
आशीष शर्मा(भाजपा)          5046
09:26 AM, 13-JUL-2024

होशियार की लीड घटी
देहरा सीट पर चौथे राउंड की गिनती के बाद भाजपा के होशियार सिंह की लीड कम होकर 37 वोट रह गई।
कमलेश ठाकुर – 9942
होशियार सिंह- 9979

09:11 AM, 13-JUL-2024
हमीरपुर सीट से डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा आगे
कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा पहले राउंड में 200 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के आशीष शर्मा पीछे हैं।
डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा- 3004
आशीष शर्मा- 2804
09:06 AM, 13-JUL-2024
देहरा सीट
देहरा सीट पर भाजपा के होशियार सिंह तीसरे राउंड के बाद 557 वोटों से आगे चल रहे हैं।
कमलेश ठाकुर – 7287
होशियार सिंह- 7844

Related posts