हंबोली में दो गुटों में मारपीट, 8 नामजद

अंब (ऊना)। उपमंडल के गांव हंबोली में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। वारदात में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया है, जिसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी चिकित्सा केंद्र पहुंचाया गया है। जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक हंबोली में दो परिवारों के बीच अरसे से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते बुधवार सुबह दोनों परिवारों के बीच मामूली कहासुनी हो गई, जिसने लड़ाई का रूप धारण कर लिया। वारदात में एक गुट के आठ लोगों ने घर में घुस कर हमला कर दिया। जिसमें चमन लाल निवासी हंबोली बुरी तरह से घायल हो गया। जख्मी हालत में उसे नजदीकी चिकित्सा केंद्र में उपचारधीन करवाया गया है। अंब थाना के अतिरिक्त प्रभारी कुलदीप राज शर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता चमन लाल के बयान के आधार पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Related posts