जयपुर: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आगामी 20 जून को एक दिन के दौर पर राजस्थान आयेंगी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. चन्द्रभान ने को बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राजस्थान के एक दिवसीय यात्रा के दौरान सूरतगढ़ में क्रिटीकल पावर परियोजना की दो इकाईयों का और नागौर जिले के जायल कस्बे में पेयजल परियोजना का उदधाटन करेंगी।
यह प्रत्येक यूनिट 660 मेगावाट की होगी। दोनों पर कुल खर्चा 7,920 करोड़ रुपए का अनुमानित है। इसी दिन सोनिया गांधी नागौर के जायल में दोपहर 12 बजे 3 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली लिफ्ट परियोजना के दूसरे चरण का शिलान्यास करेंगी। नागौर के लिए यह पेयजल की बड़ी योजना है। डां चन्द्रभान के अनुसार सोनिया गांधी की प्रस्तावित यात्रा को लेकर तैयारीयां शुरू कर दी है।