
सुंदरनगर (मंडी)। प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने मंडी में चर्चित सीडी कांड में कांग्रेस के नेताओं का ही हाथ होने की शंका जताई है। कहा कि यह किस्सा क्या है, इसका जनता को पता चलना चाहिए। वहीं, जानकारी मिल रही है कि सीडी मामले को लेकर करीब एक माह पहले मुख्यमंत्री को किसी ने पत्र भी लिखे थे। उन पत्रों में क्या लिखा गया था तथा किसने लिखे थे, इसको सार्वजनिक किया जाए। इस मामले को लेकर सरकार हड़बड़ाहट में दिख रही है। जिसके कारण ही यह सवाल उठ रहे हैं।
उन्होंने मंडी संसदीय उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी जयराम ठाकुर की रिकार्ड मतों से जीत होने का भी दावा किया है। सुंदरनगर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं में नैतिकता नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। प्रतिभा सिंह की चुनाव में हार देख कर कांग्रेस के नेता घबराहट में हैं।