
दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज (20 फरवरी) रामलीला मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री सहित करीब 50,000 लोग मौजूद रहेंगे। हालांकि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा इस समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे।
जानिए, CM योगी के दिल्ली ना आने का कारण
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली आने से इंकार कर दिया है, क्योंकि आज उत्तर प्रदेश विधानसभा में राज्य का बजट पेश किया जाएगा। इस बजट का आकार लगभग 7.5 लाख करोड़ रुपए होने का अनुमान है। बजट पर 24, 25, 27 और 28 फरवरी को चर्चा होगी, और इसी कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिल्ली नहीं आ सकेंगे।
असम के CM हिमंत बिस्वा शर्मा भी शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आएंगे
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा भी दिल्ली नहीं पहुंच पाएंगे, क्योंकि असम में भी बजट सत्र चल रहा है। इसी कारण वे रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में भाग नहीं ले पाएंगे।
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी कई बड़ी हस्तियां
रेखा गुप्ता का शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा, जहां प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री, और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसके अलावा एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में लगभग 50,000 से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं, जिसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली के सेंट्रल, नॉर्थ और नई दिल्ली इलाकों में 25,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।