
नालागढ़ (सोलन)। शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद वीरेंद्र कश्यप के नालागढ़ विस क्षेत्र के दो दिवसीय प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 15 और 16 अप्रैल को प्रस्तावित सांसद के दौरे को लेकर नालागढ़ भाजपा मंडल ने शनिवार को लोनिवि विश्राम गृह में एक बैठक आयोजित की, जिसमें सांसद के दौरे रूपरेखा और तैयारियां की चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष टेकचंद चंदेल ने की और इस बैठक में विधायक केएल ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।
मंडल अध्यक्ष टेकचंद चंदेल ने सांसद के प्रस्तावित दौरे के बारे में बताया कि सांसद 15 अप्रैल को किरपालपुर पंचायत के मैहसी प्लासी में 9 बजे, ढाणा में 11:30 बजे, अंदरोला में 1.30 बजे, शहर के वार्ड-8 में सांय 5 बजे, 16 अप्रैल को डोली में सुबह 9:30 बजे, नंड में 11:30 बजे, रामशहर में 1:30 बजे और बनसाई में सांय 5 बजे जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी नीतियों को जनजागरण तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं। बैठक में भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजीव टिंका, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाला रूप नारायण, नालागढ़ भाजपा महामंत्री नसीब चौधरी, मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, पूर्व महामंत्री योगेश शर्मा, नप उपाध्यक्ष सुभाष बल्ली, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र राणा, पूर्व पार्षद केके भारद्वाज, आशुतोष वैद्य, परसराम चौधरी, नीरू शर्मा, विजय ठाकुर, पूर्व पार्षद पवन पम्मा, धर्मपाल ठाकुर, संजय शर्मा, दलेर सिंह और बलविंदर बिंदू आदि मौजूद रहे।