रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति कल्याण परिषद के सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष नंद लाल बुशैहरी ने की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिंघी राम विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान निर्णय लिया गया कि परिषद के लोग टोलियां बना कर सिंघी राम के साथ मिल कर घर-घर जाकर प्रतिभा सिंह के लिए प्रचार करेंगे।
सिंघी राम ने कहा कि सब को मनमुटाव भुला कर कांग्रेस के लिए एक साथ काम करना होगा। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रतिभा सिंह को मंडी लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी बनाया है। और हमारा फर्ज है कि प्रतिभा सिंह को जिताकर लोकसभा के लिए भेजें। उन्होंने साफ किया कि सोनिया गांधी के भरोसे को टूटने नहीं देंगे और प्रतिभा सिंह को भारी मतों से जिता कर दिल्ली भेजा जाएगा। इसके लिए परिषद के सभी कार्यकर्ताओं ने तैयारियां कर ली हैं। इस मौके पर कांग्रेस के अध्यक्ष केहर सिंह खाची, सुभाष मंगलेट, हरीश शर्मा, ईश्वर दास ठाकुर ने भी लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर दर्शन दास ठाकुर, ईश्वर दास, राजेंद्र सुनेल, किश्न भंडारी, सत्या देव शर्मा, भाग राम हस्टा, शिव राम, विरेंद्र भलूनी, कृष्णा राणा, विजय मेहता, इंदु वाला, तेजू राम, चंद्रशेखर, मनी राम, जिया लाल, प्रमोद कुमार, निर्मल शुक्ला, चमन लाल, श्याम लाल, भगत राम, धनी राम, हुक्म जोशी और हिम्मत सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।