श्रीलंका: सीमा उल्लंघन के आरोप में आठ भारतीय मछुआरें गिरफ्तार

श्रीलंका: सीमा उल्लंघन के आरोप में आठ भारतीय मछुआरें गिरफ्तार

रामेश्वरम: श्रीलंकाई नौसेना ने कल समुद्री क्षेत्र में सीमा उल्लंघन के आरोप में आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक रिपोर्ट में कुछ मछुआरों के हवाले से कहा गया है कि भारत और श्रीलंका के बीच विवादित काचाथिवू द्वीप के पास मछली पकड़ रहे आठ मछुआरों को अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा को पार कर जाने के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना अधिकारियों ने गिरफ्तार कर उनकी दो नावों को भी जब्त कर लिया है। बाद में उन्हें कानूनी कार्रवाई के लिए श्रीलंका स्थित तलाई मन्नार ले जाया गया।

हालांकि राज्य मत्सय पालन अधिकारियों ने अभी तक कुल चौबीस मछुआरों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है लेकिन इस पर श्रीलंका सरकार की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। उल्लेखनीय है कि इस महीने के दौरान श्रीलंका की नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी की यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व पांच जून को चौबीस मछुआरो को गिरफ्तार कर छह नावों को जब्त किया गया था।

Related posts