चंडीगढ़

राज्य के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल की माता और पूर्व सांसद गुरदास सिंह बादल की पत्नी हरमंदर कौर का वीरवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे निधन हो गया है। बताते हैं कि वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। जिस कारण उनका पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था। गत देर शाम ही उन्हें गांव बादल स्थित निवास पर लाया गया था। जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनका अंतिम संस्कार दोपहर तीन बजे गांव बादल में होगा। उनके निधन की खबर से गांव बादल में शोक की लहर दौड़ गई है। उधर, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चाची की मौत पर अफसोस प्रकट किया है। जबकि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी स. हरमंदर कौर के निधन पर ट्टिवट करते हुए मनप्रीत बादल परिवार के साथ अफसोस प्रकट किया है।