
राजपुर (सिरमौर)। पांवटा भाजपा मंडल की ग्रामीण स्तर पर एक बैठक का आयोजन अंबोया में किया गया जिसकी अध्यक्षता पूर्व सीपीएस एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुखराम चौधरी ने की। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आयोजित इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वह लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस सरकार की विदाई करने का संकल्प लें।
इससे पूर्व बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुखराम चौधरी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में 94 बूथों पर बूथ एजेंटों का चयन कर लिया गया है। कार्यकर्ता कांग्रेस शासित केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के तहत अपना काम करेंगे।
जिला मीडिया प्रभारी भाजपा शिव सिंह असवाल ने हिमाचल सरकार पर भेदभाव की नीति से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्व में भाजपा सरकार के जनहित में किए गए कार्यों को कांग्रेस सरकार भेदभाव की नीति के तहत बदल रही है। इस बदले की भावना की कीमत कांग्रेस सरकार को आगामी लोकसभा चुनाव में चुकानी होगी।
बैठक में पांवटा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, अरविंद गुप्ता, दिनेश शर्मा, सरिता ठाकुर, बलविंद्र कोर, भारत भूषण, शमशाद अली, सतीश शर्मा, सुदेश शर्मा, अनुज भंडारी, राजेश कुमार, जेके सेवल, राकेश महारात्रू, अशोक कुमार, रछपाल सिंह, नीरज शर्मा, धनवीर सिंह, जग्गी राम, मुकेश, सुमेरचंद तथा अजय सेवल आदि उपस्थित थे।