
हमीरपुर। लोनिवि के एक ने अधिकारी ने ठगी की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। सदर थाना में यह दर्ज हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोनिवि के अधिकारी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उन्होंने एक निजी बैंक में लाइफ इंश्योरेंस प्लान ले रखा था। बैंक कर्मियों ने उसे एक अन्य प्लान में अपने वर्तमान प्लान को तबदील करने की जानकारी दी। इससे अधिकारी को वर्तमान पॉलिसी से अधिक लाभ होना था।
इसके लिए अधिकारी को अतिरिक्त राशि देनी थी। उसने बैंक को चेक दिया, लेकिन इसमें हस्ताक्षर नहीं मिल रहे थे। इस पर अधिकारी ने बैंक कर्मी को कैश दे दिया लेकिन कैश उसके प्लान में जमा नहीं हो पाया। पैसे जमा न होने पर पूछताछ करने पर गड़बड़ी का अंदेशा हुआ तो संबंधित अधिकारी ने शिकायत पुलिस थाना हमीरपुर में दर्ज करवा दी है। उधर, थाना प्रभारी जसवीर सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामले की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।
—
अनंत राम के निधन पर शोक
बड़सर (हमीरपुर)। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने चकमोह गांव के कांग्रेस नेता अनंत राम के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि अनंत राम की कांग्रेस पार्टी में हमेशा कमी खलेगी। जिला परिषद पूर्व वाइस चेयरमैन अमी चंद, युकां ब्लाक अध्यक्ष विशाल शर्मा, कांग्रेस सेवा दल जिला मीडिया प्रभारी मनजीत सिंह ने भी कांग्रेस नेता के निधन पर शोक जताया है।