
बिलासपुर/शाहतलाई। न्यायालय द्वारा अपराधी घोषित किए गए एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फरवरी 2012 में अदालत ने उक्त आरोपी को अपराधी घोषित करते हुए गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। गिरफ्तारी के लिए लुधियाना गई जिला पुलिस की टीम को सफलता मिली। एसपी अनुपम शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
जानकारी के अनुसार राजेंद्र कुमार निवासी भड़ोलियां की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस पीओ सेल के मुख्य आरक्षी करतार सिंह के नेतृत्व में लांस मुख्य आरक्षी संजीव कुमार, बर्फी राम को पंजाब भेजा गया था। उक्त उद्घोषित अपराधी के खिलाफ थाना तलाई में वर्ष 2005 में एक मामला दर्ज हुआ था। घुमारवीं कोर्ट ने इस व्यक्ति को दिनांक 28 फरवरी 2012 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। उपरोक्त पुलिस पार्टी ने इस उसे इकबालगंज चौक लुधियाना से गिरफ्तार किया। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि इस उद्घोषित अपराधी को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।