
रोहडू। हिलोपा रोहडू मंडल की बैठक अध्यक्ष विशेषर सिंह बांश्टू की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश के संगठन प्रभारी तथा हिलोपा उपाध्यक्ष खुशी राम बालनाटाह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर रोहडू में आयोजित होने वाले हिलोपा के सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
हिलोपा मंडल अध्यक्ष विशेषर सिंह बांश्टू ने बताया कि 15 जुलाई को पार्टी का सम्मेलन रोहडू में होगा। सम्मेलन में हिलोपा के प्रदेश अध्यक्ष महेश्वर सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर हिलोपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। रोहडू मंडल के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन करेंगे। उन्होंने सभी हिलोपा पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में भाग लेने का आग्रह किया है। इस अवसर पर बहादुर सिंह नेगी, रमा देवी, राकेश चौहान, लाभ सिंह ठाकुर, अशोक शर्मा, मोही राम, श्यामानंद शर्मा, रविंद्र मच्छान, स्वरूपानंद ठाकुर, सुहाग मल रुकटा, विजय कुमार रुकटा, कैलाश चंद्र बोस, पिंकू डंडा, किशोर रौंगटा, शेर सिंह, नारायण सिंह, रतन जिंटा, प्रेम लाल नेगी, लक्की, चमन लाल, सुभाष, महेंद्र मेहता, विश्व देव मुखिया, बनवारी लाल प्रेमी, रविंद्र शर्मा, विपन लाल, हरबंस सांख्यान, जवाहर लाल, रामजीत, ठाकुर सेन बांश्टू, सागर दास, हीरा लाल ठकरेल, कलम सिंह गिक्टू, राधे श्याम शर्मा, सतीश कौगटू, जयवीर खेपान, उत्तम सेन, गोविंद चौहान, लायक राम शर्मा, जानकी दास कायथ, जिया लाल मेहता सहित कई हिलोपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।