राहुल-सोनिया नहीं करेंगे मंडी लोकसभा उपचुनाव का प्रचार

हिमाचल में मंडी लोकसभा उपचुनाव के लिए राहुल और सोनिया गांधी प्रचार के लिए नहीं आएंगे। �

कांग्रेस ने मंडी लोकसभा उपचुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसे भारतीय निर्वाचन आयोग को भेज दिया गया है।

इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी जैसे बड़े नेता शुमार नहीं हैं। यानी वे प्रचार को हिमाचल नहीं आएंगे। सूची में शीला दीक्षित, राज बब्बर और सचिन पायलट के नाम हैं।

स्टार प्रचारकों की सूची में चौधरी बिरेंद्र सिंह, अनीस अहमद, ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू, वीरभद्र सिंह, शीला दीक्षित, आनंद शर्मा, सचिन पायलट, राज बब्बर, पंडित सुखराम, विद्या स्टोक्स, कौल सिंह ठाकुर, विप्लव ठाकुर, आशा कुमारी, कुलदीप कुमार, चंद्र कुमार, गंगूराम मुसाफिर, डा. कर्नल धनीराम शांडिल, जीएस बाली, मुकेश अग्निहोत्री और ठाकुर रामलाल पहले 20 प्रमुख नेताओँ में हैं।

Related posts