रंगड़ों ने महिला पर किया हमला

चौंतड़ा (मंडी)। चौंतड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भडयाड़ा के बरनाउ गांव में शुक्रवार को रंगड़ों का विशाल झुंड एक महिला पर टूट पड़ा। रंगड़ों के इस हमले में महिला घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। हालांकि महिला की स्थिति गंभीर नहीं है, जिस पर उसे अस्पताल से उपचार के बाद घर भेज दिया गया है
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह बरनाउ निवासी रजनी देवी खेतों में काम कर रही थी। अचानक रंगड़ों का एक झुंड उस पर टूट पड़ा। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास काम कर रहे अन्य लोगों ने उसे किसी तरह रंगड़ों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद महिला को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है। इधर, इस घटना की पुष्टि करते हुए स्थानीय पंचायत प्रधान संजीव कुमार ने बताया कि घटना के समय महिला अपने खेतो में काम कर रही थी। उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है।

Related posts