
जयपुर: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश अध्यक्ष वसुंधरा राजे ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को पार्टी की केंद्रीय चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत करते हुए कहा है कि यह निर्णय भाजपा के लिए आगामी लोकसभा चुनावों में मील का पत्थर साबित होगा।
वसुंधरा राजे ने मोदी को समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मोदी को यह जिम्मेदारी देने का जो फैसला किया हैं, वह उसका स्वागत करती हैं। उन्होंने मोदी को बधाई देते हुए कहा कि यह निर्णय मोदी की संगठनात्मक क्षमताओं को देखते हुए लिया गया हैं जो निश्चित रप से आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए मील का पत्थर साबित होगा।