मेले में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

आनी (कुल्लू)। आठ मई से यहां आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मेले में लोगों की सुरक्षा की जिम्मेवारी पूर्ण रूप से सीसीटीवी कैमरा पर रहेगी। इसके लिए विशेष स्थानों का चयन किया जाएगा। यह निर्णय बुधवार को आनी में मेले के आयोजन के लिए आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम आनी ने की। इसमें सभी विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
इस मौके पर मेला कमेटी सचिव विनोद कटोच ने आय व्यय का ब्योरा कमेटी के समक्ष रखा। वहीं सभी विभागों के अध्यक्षों को मेले के लिए वित्त लक्ष्य पूरा करने के आदेश दिए गए। मेले में शांति बनाए रखने के लिए हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा बराड़ से मेला मैदान तक की सड़क पक्की की जाएगी। साथ ही यहां के कोर्ट रोड से छोटे-बडे़ वाहनाें पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाएगा। मेले का शुभारंभ देवताओं की जलेब से होगा, वहीं देवलुओं की नाटी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही लोक संस्कृति में स्थानीय महिला मंडल, स्कूली छात्राएं, रस्साकशी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए कमेटियों का गठन किया जाएगा।
बैठक में एसडीएम आनी नीरज गुप्ता, मेला कमेटी अध्यक्ष विनोद चंदेल, उपाध्यक्ष कपूर चंद शर्मा, सचिव विनोद कटोच, डीएसपी आनी प्रवीर ठाकुर, कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उत्तम ठाकुर, भाजपा मंडलाध्यक्ष अमर ठाकुर, कार्यकारी बीडीओ जगतराम, प्रधान संघ के अध्यक्ष महेंद्र कायथ, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राम सिंह ठाकुर, परस राम, ज्ञान चंद शर्मा, रफतार ठाकुर, विजय कंवर, उर्मिला ठाकुर, आत्मा राम, एसडीओ लोनिवि केएल सुमन, एमडी अकेला, एसडीओ आईपीएल बुद्धि सिंह, कनिष्ठ अभियंता बिजली बोर्ड केहर सिंह, शाऊणी देवी, नैना देवी, शांता देवी, स्पोर्ट्स एवं कल्चरल क्लब आनी के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, डा. भागवत मेहता, हितेश, चुनी लाल, ताबे राम, भगतराम भाटिया, नीतया राम, एसआर ठाकुर, हुकम चंद, बलवीर चौहान और मनोज कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

Related posts