
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं को भाजपा की जिला कार्यकारिणी में जिला संयोजक की पदवी देकर नवाजा गया है। इनमें एडवोकेट महेश शर्मा को विधि प्रकोष्ठ का जिला संयोजक, योगेश को व्यापार प्रकोष्ठ का जिला संयोजक, बरूणा पंचायत के प्रधान विजय ठाकुर को पंचायती राज प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाया गया है।
यह नियुक्तियां इन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष एवं कसौली के विधायक गोविंद शर्मा ने दी है। जिला संयोजक बनने पर इन तीनों पदाधिकारियों को नालागढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष टेकचंद चंदेल, उपाध्यक्ष नीरू शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र सिंह ठाकुर, संजीव टिंका, भाग सिंह चौधरी, अकाली दल के प्रदेश सचिव सरदार इंद्र सिंह, डा. सुरेश गौतम, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र सांख्यान, निकसन, पीएन भनोट, एडवोकेट धर्मेंद्र राणा, बलविंदर बिंदू आदि ने बधाई दी और पार्टी पदाधिकारियों का आभार जताया है। जिला संयोजक बने एडवोकेट महेश शर्मा, योगेश भरतीया व विजय ठाकुर ने अपनी ताजपोशी के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सती, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, जिला अध्यक्ष गोविंद शर्मा, नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें पार्टी ने सौंपी गई है, उस पर वह खरा उतरेंगे और पार्टी को मजबूत बनाने में दिन रात कार्य करके अपने कार्यों का निर्वहन करेंगे।
