भाजपा ने नकारा, कांग्रेस ने स्वीकारा रेलवे बजट

सोलन / बद्दी । रेल बजट को लेकर कांग्रेस तारीफ के पुल बांध रही है। वहीं भाजपा इस बजट को सिरे से नकार रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद राम शर्मा ने कहा कि इस बार का रेल बजट आम लोगों के लिए नहीं है। बजट के नाम पर जनता पर बोझ लाद दिया गया है। हिमाचल की एक बार फिर से अनदेखी हुई है। कांग्रेस पुरानी घोषणाओं को नया लिबास पहना रही है।
भाजपा प्रदेश परिषद की सदस्य एवं दून पूर्व विधायक विनोद चंदेल, दून मंडल अध्यक्ष गोपाल ठाकुर, महामंत्री बलबीर ठाकुर और महासचिव कांति प्रकाश ने कहा कि रेल बजट के नाम पर गरीब आदमी पर बोझ डाल दिया है। किराया न बढ़ा कर पिछले दरवाजे से किराए में बढ़ोतरी कर दी है। कांग्रेस के कुछ विशेष क्षेत्र को लाभ पहुंचने के लिए यह बजट बनाया गया। प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र की अनदेखी हुई है। जिससे यहां के उद्यमियों में भी रोष व्याप्त है। यह दिशाहीन बजट क ा सीधा असर यहां के गरीब लोगों पर पड़ेगा।
वहीं कांग्रेस की पूर्व सचिव सुरेंद्र सेठी, महासचिव शहरी कांग्रेस अमन सेठी, अरविंद गुप्ता, सुरेश शर्मा, पूनम ग्रोवर, प्रदेश सचिव रेणु सेठी, सुनिता शर्मा, अनिल गुप्ता, अशोक शमा और भूपेंद्र शर्मा ने रेल बजट को सराहते हुए रेल मंत्री और सरकार की प्रशंसा की है। उन्होंने कालका से शिरड़ी व कटरा के लिए रेल चलाने की घोषणा का स्वागत किया है।
उधर, कांग्रेस दून के पूर्व कांग्रेस विधायक चौधरी लज्जा राम, नप अध्यक्ष चौधरी मदन लाल, मंडल अध्यक्ष सोलन लाल वर्मा ने इस रेल बजट की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि किराया न बढ़ा कर रेल मंत्री ने गरीब लोगों के साथ न्याय किया है। सवा लाख नौकरियां का प्रावधान करके बेरोजगारों को लाभ पहुंचाया है। बजट में वरिष्ठ नागरिकों को भी स्थान दिया गया। खाने पीने के सामान की गुणवत्ता की जांच करने का भी प्रावधान रखा गया है। बीबीएन क्षेत्र के रेल सुविधा से जोड़ने के लिए सर्वे में डाला गया है।

Related posts