
धर्मपुर (मंडी)। गत दिन पहले हुई भारी वर्षा के कारण क्षेत्र के कई संपर्क मार्ग खराब हो गए हैं। इन संपर्क मार्गों पर आवाजाही बंद हो गई है। इससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। धर्मपुर क्षेत्र में वर्षा से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। गेहूं की फसल के साथ आड़ू, नाशपाती, आम व बादाम आदि की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। यातायात से अवरुद्ध हुए संपर्क मार्गों में धर्मपुर से जगेंल कोट मार्ग, धर्मपुर से स्योह वाया गोरत रांगड़, धर्मपुर से कमलाह वाया खांबर, धर्मपुर से स्योह-खनौड़-चमेहड़ मार्ग, धर्मपुर से बिंगा, लौंगणी से बल्याणा, धर्मपुर से पैहड वाया कौसल, धर्मपुर से बरोटी वाया तड़ा, धर्मपुर से बरोटी वाया सरसकान, धर्मपुर से लगेंहड़, धर्मपुर से टौरजाजर, धर्मपुर से झंगीभूर आदि शामिल हैं। विभाग को इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता अनिल सगंराय का कहना है इन मार्गों को जल्दी बहाल कर दिया जाएगा।