बाइबल जलाने के आरोप में मुस्लिम धर्मगुरू को जेल

बाइबल जलाने के आरोप में मुस्लिम धर्मगुरू को जेल

काहिरा: मिस्र की अदालत ने मुस्लिम बहुल देश में न्याय की अनोखी मिसाल पेश करते हुए अमेरिकी दूतावास के बाहर पिछले साल बाइबल जलाने के आरोप में एक मुस्लिम धर्मगुरू को 11 साल की सजा सुनाई है। मिस्र में इस्लाम की अपमान करने वालों पर मुकदमा चलाया जाना आम है।

पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक के वर्ष 2011 की जनक्रांति में सत्ता से अपदस्थ होने के बाद कट्टर इस्लामी नीतियों में यकीन रखने वाला मुस्लिम ब्रदरहुड नेतृत्व सत्ता पर काबिज हुआ। हालांकि यह उन बहुत कम मौकों में से एक है जब अल्पसंख्यक ईसाइयों की आस्था से जुड़े मामलों में न्याय हुआ है।

अबू इस्लाम के नाम से जाने वाले ने सितंबर में इंटरनेट पर जारी एक इस्लाम विरोधी वीडियों के विरोध में प्रदर्शन का आयोजन किया था। वह अपना टेलीविजन चैनल चलाते हैं। इस वीडियो में पैगंबर मोहम्मद को नाकारात्मक रोशनी में दर्शाया गया था। इसको लेकर पूरे विश्व के मुस्लिम लोगों ने अमेरिका का विरोध किया था।

Related posts