रुद्रपुर। नामजद व्यापारियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विद्युत कर्मियों का धरना जारी रहा। कर्मियों ने नामजदों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन को प्रदेश स्तर पर चलाने की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि देवभूमि व्यापार मंडल विद्युत आपूर्ति में व्यवधान किए जाने का दुष्प्रचार कर रहा है। जबकि विद्युत सप्लाई जारी है। उन्होंने कहा कि 16 दिन बीतने के बाद भी नामजद व्यापारियों की गिरफ्तारी में पुलिस तथा जिला प्रशासन उदासीन रवैया अपनाए हैं। उन्होंने दोषियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया। इस दौरान कर्मियों ने शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर प्रदेश स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर ई. प्रदीप कुमार, डीएस नेगी, अशोक काला, आशय सक्सेना, सुनील कुमार, अर्जुन प्रताप सिंह, मनोज जोशी, उज्जवल भाष्कर, ललित मोहन, प्रवीण कुमार, मुकेश सिंह, भरत चंद्र जोशी, एमएन उप्रेती, डीएस गुरुरानी, पीसी मठपाल, अनीता काला, शोभा जोशी, कुलदीप गोयल आदि मौजूद थे।