पिथौरागढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) परिषद के हाईस्कूल के नतीजे घोषित हो गए। इस बार छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहा। जिले में 96 छात्र-छात्राओं ने परफैक्ट 10 अंक हासिल किए। जबकि 200 से ज्यादा बच्चों को ए-1 ग्रेड अंक प्राप्त किया। छात्र-छात्राओं ने मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया।
न्यू बियरशिवा स्कूल के निदेशक भुवन भाकुनी ने बताया कि इंटर की तरह ही हाईस्कूल बोर्ड का नतीजा भी शानदार रहा। सत्यम पंत, रवीना नितवाल, कोमल पाठक और प्राची पांडे ने दस ग्रेड अंक के साथ परीक्षा पास की। मनीष सिंह, मुनमुन कोठारी, शिवांग बिष्ट को 9.6 ग्रेड अंक मिले। अवंतिका पिंगल, अवंतिका पुनेड़ा, चिंतन पंचपाल, कुमुद सेठी, रागिनी पुनेड़ा, रक्षा वल्दिया, सूरज कुमार, पंकज सौन, भारतभूषण उप्रेती, दिव्येश पाठक, सुमेधा पंत, मनोहर बिष्ट ने 9.0 ग्रेड अंक हासिल किए। प्रधानाचार्या मीनाक्षी बिष्ट, मीनू भट्ट, और उप प्रधानाचार्या ममता मेहता की मौजूदगी में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया।
महर्षि विद्या मंदिर का परिणाम इंटरमीडिएट की तरह ही हाईस्कूल में भी शत-प्रतिशत रहा। दीपाली बिष्ट ने परफैक्ट टेन अंक हासिल किए। प्रधानाचार्य संजीव पांडेय ने इन बच्चों को सम्मानित किया। निखिलेश्वर एकेडमी में मेघा धामी, विनोद बोहरा, उपासना धामी, भगवती मेहता, प्रियंका जोशी, गरिमा जोशी, प्रतिभा बिष्ट, सोनिया बिष्ट, गरिमा जोशी ने ए-1 ग्रेड हासिल किया। विद्यालय के चेयरमैन लक्ष्मण सिंह मेहरा और प्रधानाचार्य ममता सिंह ने नतीजों को शिक्षकों की मेहनत का नतीजा बताया।
डॉनबॉस्को स्कूल में आकांक्षा चंद, देवेश पुनेठा, दीविशा बिष्ट, फारेहा अहमद, पीयूष पंत, रिद्म धामी, संजय शर्मा, स्निग्धा चंद ने 10 ग्रेड अंक हासिल किए। रजत पुनेठा, निखिल बोहरा ने 9.8 ग्रेड अंक हासिल किए। मानस एकेडमी में मोनिका नेगी, कनिष्का कोहली, कल्पना भट्ट, अनम आरा, तरुण बिष्ट ने परफैक्ट टेन नंबर हासिल किए। प्रबंधक कंचनलता पंत ने बताया कि 51 छात्रों में से 20 को ए-1 ग्रेड हासिल हुआ। मल्लिकार्जुन स्कूल की प्रबंधक रचना जोशी और प्रधानाचार्य ऋचा पंत ने बताया कि आकांक्षा भट्ट, नमिता चंद, निधि ऐरी, प्रणव पांडेय, प्रतीक अवस्थी, सीमा तिवारी, स्वाति पुनेठा, कार्तिका ठाकुर, उदिता खड़ायत, दीपराज मर्तोलिया ने ए-1 ग्रेड हासिल किया। सोर वैली पब्लिक स्कूल में दीप प्रकाश पांडेय, दिव्या गुंज्याल, हिमानी दत्त, पूनम बसेड़ा, प्रियंका जोशी, संदीप तिवारी, सौरभ सौन, सोनिया जोशी और सुरभि ज्याला ने परफेक्ट टेन अंक हासिल किए। इसके अलावा 8 अन्य छात्रों को ए-1 ग्रेड मिला है।
एशियन एकेडमी का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। प्रबंधक वीरेंद्र सिंह पाल ने बताया कि 40 बच्चाें ने दस ग्रेड अंक हासिल किए हैं। अनिल वल्दिया, प्रफुल्ल शुक्ला, सुवैंदू, दिशा सामंत, रिदिम जोशी, दिशा भट्ट, आकांशा कार्की, अमित कल्पासी, अंशुमन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, हर्षित पंत, हिमांशु भट्ट, हिमांशु पंत, हिमांशु पाटनी, कौशिक चंद, मनीष भट्ट, मयंक बनकोटी, मेघा बंगारी, प्राची पंत, रिया मलरा, शैफाली कापड़ी, सोनल कुटियाल, सुमित कार्की, सूरज कोहली, विवेक जोशी, टिकेंद्र कन्याल, सौरभ चौधरी, प्रतीक जोशी, रक्षा पुनेरा, ऋचा जंगपांगी, भरत कल्पासी, अभिषेक डसीला, सचिन धारियाल, प्रकाश परिहार, नम्रता लोहिया, रजत ढेक, पुष्पेंद्र सिंह, भूमिका धौनी, भरत सिंह, भानुप्रिया रौतेला शामिल हैं। इसके अलावा 50 बच्चों ने 9.8 ग्रेड अंक और 19 बच्चों ने 9.6 ग्रेड अंक हासिल किए।