
भवारना (कांगड़ा)। पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत एक विवाहिता अपने मायके से लापता हो गई है। महिला के पति ने पुलिस में मामला दर्ज करवाकर एक व्यक्ति पर पत्नी को भगाकर ले जाने का शक जाहिर किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक विवाहिता का पति पिछले माह की 29 जनवरी को पालमपुर आया था। जब वापस घर पहुंचा तो उसने घर पर ताला लगा हुआ पाया। इस पर वह अपने ससुराल की ओर हो लिया। वहां उसने पाया कि उसके दोनों बच्चे तो थे पर पत्नी नहीं थी। पूछने पर बताया कि उसकी पत्नी दवाई लेने बाहर गई हुई है। रात तक वापस नहीं आने पर उसे शक हुआ। इस पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। उसने अलीगढ़ में रहने वाले एक व्यक्ति पर शक जाहिर किया है। बताया जा रहा है कि अलीगढ़ का वह युवक उसके छोटे भाई के साथ अकसर घर आता-जाता रहता था। शिकायतकर्ता की शादी 9 साल पहले हुई थी। एएसअई भवारना शिव प्रकाश ने घटना की पुष्टि की है।
