अल्मोड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी की पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में मुख्य अतिथि अल्मोड़ा जिला प्रभारी पर्यवेक्षक और प्रदेश महामंत्री प्रयाग भट्ट ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में स्वच्छ छवि के कार्यकर्ताओं को टिकट दिया जाएगा। प्रत्याशियों को विजय दिलाने के लिए पार्टी हर स्तर से सहयोग करेगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया और कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएं। उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी को ब्लाक स्तर पर शीघ्र कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए। बताया कि 11 विकासखंडों में ब्लाक स्तर पर शीघ्र ही पर्यवेक्षक भेजे जाएंगे।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी और संचालन नगर अध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, पीतांबर पांडे, दिवान भैसोड़ा, धरम सिंह मेहरा, हीरा भाकुनी, भूपेंद्र भोज, डा. आशा मेहता, मनोज सनवाल, दिनेश पिलख्वाल, प्रदीप बिष्ट, त्रिलोचन जोशी, कृष्णा बिष्ट, हीरा सिंह मेहरा, पूरन सिंह सुप्याल, परितोष जोशी, नारायण भट्ट, रमेश नेगी, भूपेंद्र नेगी, पंकज वर्मा, देवगिरी गोस्वामी, अमन अंसारी, राजीव कर्नाटक, दीपक मेहरा, हेम पांडे, मदन डांगी, महेश भट्ट, खीलानंद भट्ट, दिवान राम आदि मौजूद थे।