नेपाल पुलिस ने जुआरियों को सिखाया सबक, 10 भारतीय सहित 24 गिरफ्तार, जानिए कितने पैसो का कर चुके थे लेनदेन ?

नेपाल पुलिस ने जुआरियों को सिखाया सबक, 10  भारतीय सहित 24 गिरफ्तार, जानिए कितने पैसो का कर चुके थे लेनदेन ?

नेपाल पुलिस ने तीन अरब रुपये से अधिक के ऑनलाइन जुआ रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दस भारतीय नागरिकों सहित 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उन्होंने 3,047,356,612 नेपाली रुपये का लेनदेन किया।

नेपाल पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
काठमांडो घाटी अपराध जांच कार्यालय के पुलिस अधीक्षक काजी कुमार आचार्य के अनुसार, पुलिस की एक विशेष टीम ने शनिवार को ललितपुर महानगर के सनेपा क्षेत्र में दो घरों पर छापे मारे। 10 भारतीय नागरिकों और 14 नेपालियों को गिरफ्तार किया, जो ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लोगों को ठगते पाए गए।

गिरफ्तार भारतीय लोगों की पहचान
गिरफ्तार 10 भारतीयों में अजीत कुमार, मुकेश मंडल, मनोज कुमार बजाज, सुमित खत्री, प्रभात कुमार साह, ओम प्रकाश खत्री, रवि प्रकाश बिश्वकर्मा, रवि अभिषेक ओझा, शिवम पांडे और मनोज कुमार शामिल हैं। इनमें ज्यादातर उत्तर प्रदेश से हैं। वे ललितपुर के सनेपा स्थित  किराये के दो मकानों से अवैध ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे।

लोगों से ऐसे संपर्क करते थे आरोपी
आरोपी व्हाट्सएप से लोगों से संपर्क करते थे। वे लेनदेन के लिए भारतीय बैंक खातों का उपयोग कर ऑनलाइन सट्टेबाजी एप की मदद से  जुआ रैकेट चला रहे थे।  जांच से पता चला है कि उन्होंने 3,04,73,56,612 नेपाली रुपये का लेनदेन किया। आरोपियों के पास से 57 मोबाइल फोन, 13 लैपटॉप, व 34 एटीएम कार्ड, 88 सिम कार्ड, 12 चेक बुक, 8 आधार कार्ड और छह पासपोर्ट भी जब्त किए हैं।

Related posts