
चैलचौक (मंडी)। नाचन भाजपा में संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया का पहला दौर संपन्न हो गया। पार्टी द्वारा नियुक्त बूथ सह प्रभारियों ने अपने-अपने बूथों में चयनित अध्यक्षों की रिपोर्ट नाचन भाजपा प्रभारी लाल सिंह देशबंधु को सौंप दी है। पहले चरण में नाचन के समस्त 101 पोलिंग बूथों पर अध्यक्ष पद के चुनाव संपन्न हो गए हैं। इसमें कोट प्रथम बूथ से श्याम लाल को अध्यक्ष चुना गया। कोट द्वितीय महेंद्र, दाण धर्मेंद्र, मगर पाधरू कश्मीर सिंह, बग्गी प्रथम दयाराम, बग्गी द्वितीय चमन लाल, चौकड़ी राजेश, बृखमणी यादविंद्र, रजवाड़ी खीमा राम, अणु किशोरी लाल, छम्यार प्रथम नोरम सिंह एवं छम्यार द्वितीय से कश्मीर सिंह को अध्यक्ष बनाया है। कुटाहची लीला प्रकाश, शाली बूथ नोता राम, भयारटा बूथ तारा चंद, दयारगी प्रथम नोता राम ठाकुर, दयारगी द्वितीय बालक राम, सुलवाहण प्रथम चंद सिंह, सुलवाहन द्वितीय विकास गोस्वामी, मंदिर टाडा अध्यक्ष मदन लाल हैं। ढावण प्रथम चेतराम, ढावण द्वितीय विकास, दुगराई प्रथम नरेश एवं दुगराई द्वितीय हेमराज, कनैड प्रथम कर्म चंद एवं कनैड द्वितीय रमेश कुमार, भौर प्रथम चेत राम, भौर द्वितीय दूनी चंद, साईं बूथ अध्यक्ष राजेश पठानिया हैं। छातर पवन कुमार, जुगाहण जितेंद्र, भरजवाणु रविंद्र चंदेल, लोअर वैहली परस राम, अप्पर वैहली बलदेव राणा, धांधल लीलाधर, महादेव विमला देवी, चौक जितेंद्र परमार, हरवाणी हेमचंद, चांबी बूथ अध्यक्ष भेदराम बने।
भराड़ी नीलम राणा, पलौहटा अमर सिंह, शेरढ शोभा राम, कांगर नरेश कुमार, डोलधार चुनी लाल, पन्यास जीत राम, धार प्रथम बूथ अध्यक्ष प्रेम सिंह, धार द्वितीय दाता राम, प्रेच्छी हुक्म चंद, फंगवास लोकराज, फंगवाओ नंद लाल और धीड़ी बूथ अध्यक्ष कौला राम हैं। थमाड़ी लाल चंद, देवीदहड़ टकेंद्र सिंह, जहल कश्मीर सिंह, सेरी गुमान सिंह, सरयाच टंडन दास, धग्यारा गलू हरीश चंद्र, लोट मुरारी, कुनासोट दिनेश शर्मा, तुना तुला नंद, शाला प्रथम गोविंद, शाला द्वितीय हेमराज, कोट खिरामणि, शिल्हणु तेज सिंह, बाढू चुन्नी लाल अध्यक्ष हैं। किलिंग मेघ सिंह, चच्योट प्रथम लाल सिंह, चच्योट द्वितीय कमल किशोर, नौण कन्हैया लाल, गोहर कमल देव, कांढी टिल्ली दूनी चंद, देलग टिकरी चुड़ामणि, बासा तेजपाल, दाड़ी चूड़ामणि, कड़ाओ बूथ अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर हैं। चैलचौक कुमार चंद, वाल्हड़ी जीवानंद, मौवीसेरी लाहुलू राम, कंडोल नरपत राम, दाण लाल मन, दलीकर ठाकर दास, स्यांज देशराज, कासन अध्यक्ष मेघ सिंह, गवाड़ लहारू राम, पगलियूर कृष्ण चंद, कूट चुड़ामणि, बैला े नागणू राम, नांडी तारा चंद तथा कटवांढी रामचंद्र को बूथ अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव प्रभारी लाल सिंह देशबंधु ने बताया कि बूथ अध्यक्षाें के चयन की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। शीघ्र ही नए मंडल का चुनाव होगा।