
कांगड़ा। शहर के साथ सटे ढूंढनी का बाग और घुरकड़ी में हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। ढूंढनी का बाग में जहां ट्रक ने एक अन्य वाहन को टक्कर मार दी। वहीं घुरकड़ी में पैदल चल रहे दो लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दी। घायलों को टीएमसी और कांगड़ा अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कांगड़ा पुलिस के अनुसार हुसैन निवासी सिंहुता ने शिकायत दर्ज करवाई कि ट्रक नंबर एचपी- 38 ए- 4556 ने एक अन्य वाहन एचपी-57-3728 क ो ढूंढनी का बाग के पास टक्कर मार दी। इसके चलते एक महिला घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए टांडा मेडिकल कालेज लाया गया। वहीं एक अन्य दुर्घटना घुरकड़ी गांव के पास हुई। यहां पैदल चल रहे दो लोगों को रूप सिंह निवासी सलोल व एक महिला को ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल हुई महिला को उपचार के लिए टांडा अस्पताल लाया गया। वहीं अन्य घायल रूप सिंह का इलाज कांगड़ा अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।