देश के 74वे गणतंत्र दिवस को हिमाचल में भी मनाया गया पूरी शिदत के साथ

देश के 74वे  गणतंत्र दिवस को हिमाचल में भी मनाया गया पूरी शिदत के साथ
हिमाचल प्रदेश सहित पूरा देश आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह गुरुवार को शिमला के रिज मैदान पर आयोजित किया गया। समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

राज्यपाल ने इस अवसर पर शिमला में सेना, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी आदि की टुकड़ियों की परेड की सलामी ली। हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को दर्शाते सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन भी किया गया। वहीं, जिलास्तरीय समारोहों में मंत्री और मुख्य संसदीय सचिव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। पूरे प्रदेश में गणतंत्र दिवस की धूम है।

देश के 74वे  गणतंत्र दिवस को हिमाचल में भी मनाया गया पूरी शिदत के साथ
शिमला में राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय गान के बाद राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया।
रिज पर गणतंत्र दिवस समारोह।
इसके बाद राज्यपाल ने मार्च पास्ट की सलामी ली।
सांस्कृतिक कार्यक्रम।
उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के कलाकारों के अलावा कुल्लू जिला के उपमंडल आनी के मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विभिन्न विभागों ने निकालीं झांकियां।
समारोह में हिम ऊर्जा, बागवानी, पर्यटन, पुलिस, महिला एवं बाल विभाग सहित 15 विभागों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

Related posts