देश का पहला महिला तकनीकी विश्वविद्यालय शुरू

नई दिल्ली। देश के पहले महिला तकनीकी विश्वविद्यालय की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने औपचारिक शुरुआत की। बृहस्पतिवार को इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय (आईजीडीटीयू) के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा तथा प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री एके वालिया, कुलपति प्रोफेसर नुपुर प्रकाश के अलावा विश्वविद्यालय स्टाफ और छात्राएं मौजूद थीं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि तकनीकी शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी देश के आर्थिक विकास और तरक्की में अहम भूमिका निभाएगी। आईजीडीटीयू महिलाओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के लिए स्थापित किया गया है। इससे उद्योगों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए महिला इंजीनियर श्रमशक्ति का हिस्सा बन सकेंगी। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय प्रबंधन को बधाई भी दी।
वहीं कुलपति प्रो. नुपूर प्रकाश ने बताया कि पिछले 15 वर्षों में संस्थान दिल्ली और एनसीआर की छात्राओं के बीच प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में उभरा है। उन्होंने बताया कि अगस्त से यहां एमटेक के कई प्रोगाम शुरू किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि बता दें कि इंदिरा गांधी प्रौद्योगिकी संस्थान (आईजीआईटी) की स्थापना 1998 में हुई थी। अब तक संस्थान आईपी यूनिवर्सिटी से संबद्ध था। अब इसे अलग विश्वविद्यालय मेें तब्दील कर दिया गया है।

Related posts