तेज रफ्तार कार ने रौंदा बुजुर्ग

अंब (ऊना) अंब-ऊना मार्ग पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे बुजुर्ग को चपेट में ले लिया। रफ्तार तेज होने के चलते कार बुजुर्ग को तकरीबन 50 मीटर तक घसीटती ले गई। जिस कारण बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे नजदीकी चिकित्सा केंद्र पहुंचाया गया। जबकि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन आरंभ कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह कार नंबर पीबी-35-9856 अंब से ऊना की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार चालक अनियंत्रित खो बैठा और सड़क किनारे चल रहे गुरदयाल (63) निवासी अंब को अपने चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुजुर्ग को तकरीबन 50 मीटर तक घसीटती ले गई। जिसमें बुजुर्ग के सिर पर काफी गहरी चोटें आई हैं तथा बायां पैर फ्रेक्चर हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे खंड चिकित्सालय अंब ले जाया गया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। लेकिन, गुरदयाल के परिजन उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ ले गए। अंब थाना ट्रैफिक इंचार्ज अमरीक सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, घायल को उसके परिजन पीजीआई ले गए हैं।

Related posts