ढोल नगाड़ों से होगा वीरभद्र सिंह का स्वागत

कुल्लू। सदर ब्लाक कांग्रेस की बैठक में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के प्रस्तावित दौरे को लेकर रूपरेखा तय की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष उत्तम शर्मा ने की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सुंदर सिंह ठाकुर मौजूद रहे। ब्लॉक कांग्रेस के प्रेस सचिव अतुल गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह छठी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कुल्लू आ रहे हैं। इन दौरान मुख्यमंत्री हिमाचल दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को कांग्रेस पार्टी भुंतर में वाद्य यंत्रों की धुनों पर मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री को क्षेत्र की समस्याओं बारे भी अवगत करवाया जाएगा। बैठक में जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश, प्रधान मणि देवी, नीलम देवी शर्मा, उपाध्यक्ष उत्तम ठाकुर, महासचिव देवेंद्र ठाकुर, बलविंद्र सिंह, ओंकार शर्मा, महासचिव मुनीश शर्मा, प्रदीप कपूर, अजीत शर्मा, उष्मज शर्मा, मुकेश महंत, राजेश शानू, अजय काईस्था, रितेश काईस्था, टहल सिंह, शेष राम, गुड्डी, खेमदासी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रविंद्र सूद, जगदीश, सोभा राम, खूब राम, यूथ अध्यक्ष हीरा लाल पुजारी, अनिल कुमार और हरी सिंह मौजूद रहे।

Related posts