जिम्‍बाब्‍वे दौरा: धोनी सहित पांच को विश्राम, विराट कप्तान

जिम्‍बाब्‍वे दौरा: धोनी सहित पांच को विश्राम, विराट कप्तान

मुंबई: चोटिल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सहित पांच खिलाडिय़ों को आगामी जिम्बाब्वे दौरे के लिए विश्राम दिया गया है जबकि विराट कोहली पांच वन डे मैचों के इस दौरे में टीम इंडिया की कप्तानी संभालेंगे। प्रमुख चयनकर्ता संदीप पाटिल की अगुवाई में राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने 24 जुलाई से तीन अगस्त तक होने वाले जिम्बाब्वे दौरे के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन किया था।

जम्मू कश्मीर के परवेज रसूल, जयदेव उनादकात, मोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्या रहाणे को टीम में शामिल किया गया है। मुरली विजय को टीम से हटा दिया गया है और चोटिल कप्तान धोनी, आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन तथा तेज गेंदबाजों इशांत शर्मा, उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार को विश्राम दिया गया है। धोनी को वेस्टइंडीज में चल रही त्रिकोणीय सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के पहले मैच में हेमस्ट्रिंग चोट लग गई थी।

Related posts