जातिवाद का जहर घोल रही कांग्रेस : कश्यप

रामपुर बुशहर। लोकसभा सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि कांग्रेस मंडी लोकसभा उपचुनाव में वोट लेने के लिए जातिवाद का जहर घोल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस को हर चाल का जवाब देगी और प्रत्याशी जयराम ठाकुर को रिकार्ड लीड दिलाएगी। वह शुक्रवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में बोल रहे थे।
सांसद ने कहा कि चुनाव को चुनाव की तरह लेना चाहिए, लेकिन कांग्रेस इतनी बौखलाहट में है कि प्रत्याशी को लीड दिलाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रही है। कांग्रेस ने अनुसूचित जाति के लोगों के साथ सदा अन्याय किया, लेकिन जब चुनाव आते हैं तो नेता हितैषी होने की बातें करते हैं। इसके विपरीत पूर्व भाजपा सरकार ने अनुसूचित जाति के लोगों के उत्थान को कई कार्य किए। बैठक में शिमला के विधायक सुरेश भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष रामपुर विजय बिष्ट, पीएस द्रैक, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष संतोष छट्टू, मोहन लाल, मीना राम, प्रकाश चंद, मदन कश्यप, देवी राम, कांता विमल, मोहन लाल, प्रीतम, आज्ञा राम, सतेंद्र सिंह, आशा देवी, शीला धीमान, दुर्गा देवी, पदम बुशैहरी, प्यासुमल, केवल राम बुशैहरी, रोशन डोगरा, आगर दास जोशी, देवीदास, जगदीश, मानदास, मस्त राम, हेमचंद, लायक राम, राम सिंह नेगी, सबीर दास, राजकुमार, सवेर कश्यप आदि मौजूद थे।

इनसेट
रामपुर बुशहर। भाजपा युवा मोर्चा मंडल रामपुर की शुक्रवार को बैठक हुई। मोर्चा अध्यक्ष हरि सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला महासू अध्यक्ष संजीव देष्टा भी शरीक हुए। इस दौरान उप चुनाव को लेकर नौ जोन गठित किए गए। बैठक में सराहन जोन के लिए यशपाल पालसरा, विजेंद्र शर्मा, घानवी जोन के लिए राजेंद्र द्रौहा, किशोर, रामपुर जोन के लिए हेमंत, विजय गुप्ता, तकलेच जोन के लिए सुभाष, संजीव, अनिल चौहान, देलठ जोन के लिए रणवीर मेहता, राजेश ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, नरेंद्र शर्मा, सुशील शर्मा, ननखड़ी जोन के लिए प्रदीप ठाकुर, पलस राम, खोलीघाट जोन के लिए शिशुपाल श्याम, शशिभूषण, बाहली जोन के लिए महेंद्र मेहता, दीपक चौहान, सुदेश पालसरा, राममूर्ति, गौरा मशनू जोन के लिए गुड्डू राम, एनडी वर्मा और कमल द्रैक को चुनाव प्रचार की जिम्मेवारी सौंपी गई।

Related posts