
भरवाईं(ऊना)। चिंतपूर्णी के निकटवर्ती गांव घंघरेट में देर शाम एक 26 वर्षीय महिला ने खुद को आग लगा ली। घटना में महिला बुरी झुलस गई। स्थानीय लोगों ने महिला को गंभीरावस्था में नजदीकी चिकित्सा केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने महिला की नाजुक हालत को देखते हुए ऊना क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घंघरेट गांव की महिला किरण बाला पत्नी सतीश कुमार ने देर शाम घर में खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। इसे बाद में घर के सदस्यों ने चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे क्षेत्रिय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। घर के अन्य सदस्यों ने बताया कि घटना के वक्त किरण बाला ने घर में अकेली ही थी। चिंतपूर्णी थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मामले के संदर्भ में सभी के बयान कलमबंद किए है तथा मामले की जांच की जा रही है।