चंबा। लंबे अरसे से लटके गर्ल्स स्कूल की साइंस लैब का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग ने आरंभ कर दिया है। विभाग ने कार्य को तीन माह के भीतर कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है। निर्माण कार्य पूर्ण होते ही विद्यार्थियों को अल्ट्रा मॉर्डन लैब में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। राजकीय कन्या विद्यालय चंबा की साइंस लैब के भवन निर्माण के लिए करीब 50 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। इसका निर्माण कार्य वर्ष 2006 में शुरू हुआ था। लोक निर्माण विभाग ने इस कार्य को निजी ठेकेदार को सौंपा था। समस्त औपचारिकताएं पूरी न होने के कारण निर्माण कार्य बीच में लटक गया था। लोक निर्माण विभाग चंबा मंडल के अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के आदेश जारी किए थे। विभागीय आदेशों के बाद युद्धस्तर पर निर्माण कार्य शुरू किया गया। अब कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
तीन माह के भीतर लैब बनकर तैयार हो जाएगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय चंबा की प्रधानाचार्य मधु वर्मा ने बताया कि लोनिवि की ओर से भवन का निर्माण कार्य अच्छे से तरीके करवाया जा रहा है। नवनिर्मित भवन में केमिस्ट्री, बायो और फिजिक्स की लैब स्थापित की जाएंगी। इससे बच्चों को इन विषयों के प्रैक्टिकल करने में दिक्क्तें पेश नहीं आएगी।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि लैब का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चला हुआ है। निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने के आदेश दिए गए हैं। विभाग मंडल में समस्त निर्माणाधीन कार्यों को जल्द पूर्ण करवाने के लिए प्रयासरत है।