रिवालसर (मंडी)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा धरती पुत्र का नारा देकर क्षेत्रवाद व जातिवाद की राजनीति कर रही है। मंगलवार को वीरभद्र सिंह ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के नेरचौक, लेदा व रिवालसर में चुनावी सभाओं को संबोधित किया।
रिवालसर में उन्होंने कहा कि भाजपा उपचुनाव में क्षेत्रवाद का नारा दे रही है। उन्होंने कहा कि धरती पुत्र सराज में पैदा नहीं होते हैं। कांग्रेस प्रत्याशी कोई पाकिस्तान नहीं है। उन्होंने कहा कि धूमल सरकार ने प्रदेश पर भारी भरकम कर्ज थोपा था। कांग्रेस का उद्देश्य प्रदेश को विकास की दिशा में आने बढ़ाना है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में हुआ विकास कांग्रेस की देन है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय प्रदेश की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई थीं। उन्होंने जनता से
आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पांच माह के कार्यकाल में बल्हघाटी को कई तोहफे दिए। बल्हवासियों की मांग पर सरकार ने तहसील कार्यालय खोलने के साथ कई स्कूलों का दर्जा बढ़ाया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की है। इसके अलावा नेरचौक में मेडिकल कालेज भी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह देन है। इस मौके पर विक्रमादित्य सिंह, बल्ह ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, कृष्णा चौधरी, ओम प्रकाश सैणी आदि मौजूद थे।