बर्लिन: जर्मनी में एक बैंक कर्मचारी के कंप्युटर की-बोर्ड के ऊपर ही सोने से महज 62.40 यूरो (करीब नौ हजार रुपये) की जगह 222 मिलियन यूरो (करीब 17 अरब रुपये) ट्रांसफर हो गए। उसे एक खाते से महज 62.40 यूरो ट्रांसफर करने थे। लेकिन पैसे ट्रांसफर करने के दौरान उसकी आंख लग गई और वह की-बोर्ड के ऊपर ही सो गया।
इस दौरान उसकी उंगली 2 के की के ऊपर ही रह गई और फिर यह सीधे 222,222,222.22 यूरो तक जाकर थमा। बैंक ने हालांकि कुछ देर बाद यह गलती पकड़कर उसे सुधार दिया था, लेकिन कर्मचारी के साथी को गलती तुरंत न पकडऩे पर नौकरी से निकाल दिया था। बैंक का यह कर्मचारी लेबर कोर्ट चला गया था। कोर्ट ने माना कि गलती उसकी नहीं थी। इसके बाद कोर्ट ने उसे बहाल करने का आदेश दे दिया।