किशोर की गला घोंट कर हत्या

नई दिल्ली। रणहौला इलाके में शनिवार रात एक 16 वर्षीय किशोर की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से एक किराएदार गायब है। पुलिस को उसी पर हत्या का शक है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार, रात 11:15 बजे सूचना मिली कि तिलक एंक्लेव के एक मकान में किसी किशोर की हत्या कर दी गई है। उसकी पहचान चंद्रशेखर के बेटे गुड्डू यादव के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि उसकी हत्या गैस सिलेंडर के पाइप से गला घोंटकर की गई है और घर का सामान बिखरा पड़ा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि चंद्रशेखर का परिवार ग्राउंड फ्लोर पर रहता है, जबकि पहली और दूसरी मंजिल पर किराएदार रहते हैं। ग्राउंड फ्लोर पर ही सोनू नाम का एक किराएदार रहता है। वह घटना के बाद से ही गायब है। पुलिस को उसी पर हत्या करने का शक है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर गायब सोनू की तलाश कर रही है

Related posts