कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान

कसौली / धर्मपुर (सोलन)। ब्लाक कांग्रेस कसौली की बैठक में वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। सभी मतदान केंद्र पर कमेटियां गठित करने के बारे विचार किया गया। कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में अटके हुए कार्यों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई है। बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल ठाकुर ने विशेष तौर पर शिरकत की। बैठक मनसा देवी मंदिर धर्मपुर में ब्लाक अध्यक्ष रोशन ठाकुर की अध्यक्षता में हुई।
इस अवसर पर रोशन ठाकुर को ब्लाक अध्यक्ष बनने पर बधाई दी गई। उनकी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह का आभार जताया गया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस प्रधान जयंती पंवर, परवाणू कांग्रेस के प्रधान राजेश शर्मा, ठाकुर दास शर्मा, अजय कंवर, नियाज मोहम्मद, मीना ठाकुर, सालिग राम, राजेश्वर, डीडी कश्यप, प्रताप ठाकुर, शिवदत्त ठाकुर, महेश गुप्ता, भूमेश सिंगला, सुनील गोयल, प्रकाश वर्मा, अशोक सूद, प्रदीप ठाकुर, देवेंद्र गुप्ता, नंदलाल ठाकुर, इंद्र शर्मा, ज्ञान ठाकुर, हरिमोहन शर्मा, सीता देवी, अनामिका शर्मा, ओम प्रकाश, देवेंद्र शर्मा, संदीप, संजीव ठाकुर, पुष्प अग्रवाल, संजीव गुप्ता, सुनील थापा, बुधराम, रत्न कश्यप और हेमंत ठाकुर मौजूद रहे।

Related posts