कांग्रेस नेता की पत्नी ने निगला जहर

नेरचौक (मंडी)। बल्हघाटी में कांग्रेस पार्टी के एक पदाधिकारी की पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी। मृतका बगला स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। इस घटना से पूरे बल्ह में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि महिला पिछले कई माह से डिप्रेशन में रह रही थी। रविवार को उसने घर पर जहर निगल लिया। इससे बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनीता गुप्ता (45) पत्नी भूपेंद्र गुप्ता ने जहर का सेवन कर लिया। जानकारी के अनुसार मृतका अपने बहन के घर गई थी, जो रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे ही घर लौटी थी। इसके बाद महिला ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। परिजनों ने जब दरवाजा खोला तो मृतका ने जहर निगल लिया था। इसके बाद महिला को तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रती ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे मंडी रेफर कर दिया। जोनल अस्पताल मंडी में मृतका की मौत हो गई। डिप्रेशन में होने की वजह से मृतका का इलाज चल रहा था। मृतका अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गई है। वहीं मृतका के पति भूपेंद्र गुप्ता बल्ह कांग्रेस के महासचिव हैं। इधर, घटना की पुष्टि करते हुए बल्ह पुलिस थाना कार्यवाहक एसएचओ राहुलनाथ ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनाें के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उधर, इस घटना पर आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी, मंडलाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, डूम राम, निहाल सिंह, रजनीश सोनी, बल्ह युकां अध्यक्ष ओम प्रकाश, व्यापार मंडल नेरचौक के प्रधान अमृत पाल, राजेंद्र गुप्ता, गोविंद, महाजन सभा के अध्यक्ष अभिलाश गुप्ता ने गहरा शोक प्रकट किया है।

Related posts