कांगड़ा में अंतर्कलह से ही हारी भाजपा

कंडवाल (कांगड़ा)। विस क्षेत्र नूरपुर में भाजपा की हार के कारणों की समीक्षा करने के लिए भाजपा मंडल नूरपुर की बैठक भाजपा कार्यलय जसूर में हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिलबाग गुलेरिया ने की। गुलेरिया ने कहा कि नूरपुर तथा अन्य क्षेत्रों में भाजपा की हार का ठीकरा किसी एक व्यक्ति विशेष पर ठीकरा फोड़ना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में भाजपा की हार भाजपा नेताओं की अंतर्कलह से हुई है, जिसका मंथन करने की जरूरत है।
उन्होंने काह कि यदि जिला कांगड़ा में बागियों को भाजपा के आला नेता मनाकर पार्टी के पक्ष में कार्य करने के तैयार करते तो आज तस्वीर और होती तथा भाजपा विपक्ष में बैठने की बजाय सत्ता पर काबिज होती। उन्होंने कांग्रेस पार्टी का हवाला देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जिस सूझबूझ से पार्टी में चल रही गुटबाजी पर काबू पाकर सबको एकजुट करके चुनाव में उतारा, उसी प्रकार भाजपा के आला नेता एकजुटता दिखाते तो पार्टी को हार का मुंह नहीं देखना पड़ता। उन्होंने कहा कि नूरपुर क्षेत्र में भाजपा की हार को स्वीकार करते हैं तथा पार्टी को एकजुट करने के लिए दिन रात मेहनत कर अगले विधानसभा चुनावों में भाजपा का झंडा लहराएंगे। इस मौके पर महामंत्री लेखराज, राजिन्द्र कुमार, अजय ओहरी, मुन्ना पठानिया, राकेश कुमार, मंगल सिंह, मंजीत सिंह तथा अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts