कपूतों ने बेरहमी से की मां की पिटाई

ऊना। कस्बा मैहतपुर के साथ सटे सासण गांव में एक महिला के दो पुत्रों ने उसे बेरहमी से पीट डाला। घायल महिला को उपचार और मेडिकल के लिए अस्पताल में लाया गया है। जबकि पुलिस ने उसकी शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों हमलावर पुत्रों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि मामले की छानबीन आरंभ कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सासण निवासी वृद्ध महिला के दो पुत्रों ने सोमवार देर रात शराब के नशे में धुत होकर हुड़दंग मचाना आरंभ कर दिया। इसी दौरान जब महिला ने दोनों को ऐसा करने से रोका तो दोनाें उसी के खिलाफ खड़े हो गए। दोनों ने अपनी ही मां को बेरहमी से पीट डाला। मोहल्ले के अन्य लोगों ने महिला को दोनों पुत्रों के चंगुल से छुड़ाया। हमले में घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। वहीं, महिला की शिकायत पर उसके दोनों पुत्रों भाग सिंह और राज कुमार पुत्र ज्ञान चंद निवासी सासण के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी गई है। एएसपी राकेश सिंह ने बताया कि मैहतपुर पुलिस चौकी के मुख्य आरक्षी सुभाष चंद शर्मा को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। हमलावर पुत्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related posts