उत्तराखंड लाइव : मोदी,शाह और नड्डा की मौजूदगी में मुख्यमंत्री धामी और आठ अन्य मंत्रियों ने भी ली शपथ

उत्तराखंड लाइव : मोदी,शाह और नड्डा की मौजूदगी में मुख्यमंत्री धामी और आठ अन्य मंत्रियों ने भी ली  शपथ

देहरादून
Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami Oath Taking Ceremony Live: पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे। इससे पहले, प्रदेश को रितु खंडूरी के रूप में पहली महिला स्पीकर मिली है।
लाइव अपडेट
03:05 PM, 23-MAR-2022
शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद सभी संतों से मिलने पहुंचे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद सभी संतों से मिलने पहुंचे। संतों ने सीएम योगी को आमंत्रित किया था। इस दौरान संतों ने सीएम योगी का सम्मान किया।
03:02 PM, 23-MAR-2022
पीएम मोदी ने कैबिनेट का किया अभिवादन
शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी कैबिनेट को सामने बुलाकर सबका अभिवादन किया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बार-बार बुलडोजर बाबा के नारे लग रहे थे।
02:55 PM, 23-MAR-2022
विधायक चंदन रामदास ने शपथ ली। इनके बाद विधायक सौरभ बहुगुणा ने शपथ ली। सौरभ बहुगुणा सितारगंज से दूसरी बार विधायक बने हैं। सौरभ पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के बेटे हैं। एचएन बहुगुणा परिवार की तीसरी पीढ़ी है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम पूरा हो गया है।
02:52 PM, 23-MAR-2022
सुबोध उनियाल और रेखा आर्य ने मंत्री पद की शपथ ली
नरेंद्र नगर से दूसरी बार विधायक चुने गए सुबोध उनियाल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आईं रेखा आर्य ने मंत्री पद की शपथ ली। रेखा सोमेश्वर से तीसरी बार विधायक बनीं हैं। 2016 में कांग्रेस से बीजेपी में आई। 2017 से उनके पास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार था।

02:47 PM, 23-MAR-2022
गणेश जोशी और धन सिंह रावत ली शपथ
गणेश जोशी ने मंत्री पद की शपथ ली। गणेश जोशी ने शपथ के बाद पीएम मोदी को सैल्यूट किया। इसके बाद धन सिंह रावत ने शपथ ली। धन सिंह रावत श्रीनगर से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने दोनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

02:44 PM, 23-MAR-2022
प्रेम चंद अग्रवाल ने संस्कृत में ली शपथ
प्रेम चंद अग्रवाल ने संस्कृत में शपथ ली। इस दौरान संतों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने प्रेम चंद अग्रवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

02:41 PM, 23-MAR-2022
सतपाल महाराज ने भी मंत्री पद की शपथ ली
सतपाल महाराज ने भी मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने सतपाल महाराज को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
02:40 PM, 23-MAR-2022
पुष्कर सिंह धामी ने ली सीएम पद की शपथ
पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
02:37 PM, 23-MAR-2022
मुख्यमंत्री के पद की शपथ ले रहे हैं धामी
पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ले रहे हैं। उन्हें राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिला रहे हैं।
02:35 PM, 23-MAR-2022
पीएम मोदी कार्यक्रम में मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पहुंच गए हैं। पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर ने टेकऑफ कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं।
02:31 PM, 23-MAR-2022
राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान मंंच पर मौजूद
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल भी मंच पर पहुंच गए हैं। नितिन गडकरी, मीनाक्षी लेखी, विजय बहुगुणा, रमेश पोखरियाल निशंक, हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर, असम के सीएम हिमंत बिस्वा भी मौजूद हैं।
02:28 PM, 23-MAR-2022
शपथ लेने परंपरागत परिधान में पहुंची रेखा आर्य
देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम के मंच पर सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, चंदन रामदास, रेखा आर्य, गणेश जोशी पहुंच गए हैं। ये सभी मंत्रिपद की शपथ लेंगे। मंत्री बनने के लिए रेखा आर्य आज फिर परंपरागत परिधान में पहुंची हैं। सतपाल महाराज पगड़ी पहनकर आए हैं।
02:24 PM, 23-MAR-2022
योगी के मंच पर पहुंचते ही परेड ग्राउंड में लगे योगी-योगी के नारे
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच पर पहुंच गए हैं। जैसे ही योगी के मंच पर पहुंचते ही पूरे परेड ग्राउंड में योगी-योगी के नारे लगने लगे। चिदानंद मुनि, आचार्य बालकृष्ण, शंकराचार्य सहित तमाम संत भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद हैं।
02:18 PM, 23-MAR-2022
लंबे जाम में फंसी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की फ्लीट
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की फ्लीट लंबे जाम में फंस गई। जिस रूट से राजनाथ सिंह निकले उस पर लंबा जाम लगा है। पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में जुटे हैं।

02:12 PM, 23-MAR-2022
शपथ के बाद कैबिनेट की बैठक ले सकते हैं धामी
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की बैठक ले सकते हैं। इसमें समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर हाई पावर कमेटी बनाए जाने का फैसला लिया जा सकता है। आज राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है, इसके बाद धामी सचिवालय में पहली कैबिनेट बैठक ले सकते हैं।

Related posts