इंजीनियर छात्र की मौत से कराणा गांव में मातम

कुल्लू। अमेरिका के कैलिफोर्निया में सड़क हादसे में हुई जिला कुल्लू के आनी केे युवक की मौत पर लोगों ने शोक प्रकट किया है। बाह्य सराज कराणा गांव के रहने वाले 29 वर्षीय शकीन ठाकुर की मौत से गांव में मातम का माहौल है। आनी के विधायक खूब राम आनंद ने जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता ठाकुर के भतीजे की इस दर्दनाक मौत पर शोक जताया है। इसके अलावा आनी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उत्तम ठाकुर, पूर्व प्रदेश युकां उपाध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा, महासचिव हितेश कायथ, किसान कांग्रेस आनी के अध्यक्ष फकीर चंद वर्मा, एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र केश शर्मा, प्रदेश सेवादल के अतिरिक्त मुख्य संगठक दसमी राम ठाकुर, फनौटी पंचायत की प्रधान एवं महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष उर्मिला ठाकुर उर्फ गुड्डी, खनाग पंचायत के प्रधान मंगत राम कारदार, चुनी लाल, महेंद्र ठाकुर, आनी प्रधान संघ के अध्यक्ष महेंद्र कायथ, कुंगश पंचायत के प्रधान बिहारी लाल, रोपा पंचायत के उपप्रधान कर्म चंद ठाकुर, युवा कांग्रेस के सदस्य लीला प्रसाद, सुरेंद्र ठाकुर, प्रताप ठाकुर, युकां आनी के उपाध्यक्ष लोक राज ठाकुर, सेवादल आनी के अध्यक्ष दलीप जोशी, खेम राज ठाकुर, कारदार शेर सिंह दीपक, पूर्व प्रधान लगौटी किशोरी लाल तथा पम्मी ठाकुर ने कराणा निवासी शकीन ठाकुर की मौत पर प्रति संवेदना प्रकट करते हुए शोकाकुल परिवार को भगवान से दुख सहने कामना की। शकीन ठाकुर अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था और वह तीन सालों से अमेरिका के कैलिफोर्निया में कंप्यूटर इंजीनियर की पढ़ाई कर रहा था।

Related posts