अंजू शर्मा और राजेंद्र भुट्टो महासचिव

सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट भाजपा के संगठनात्मक चुनाव में मंडल अध्यक्ष चुने रूप लाल रत्न ने विधायक कर्नल इंद्र सिंह ठाकुर के साथ कार्यकारिणी के बारे में चरचा करने के बाद मंडल कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि विधायक इंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में सरकाघाट भाजपा एकजुट है।
भाजपा मंडल सरकाघाट की नई टीम में महासचिव की कमान अंजू शर्मा व राजेंद्र भुट्टों को सौंपी गई। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर रखोटा से पवन कुमार, बतैल से रत्न चंद वर्मा, बुसातर से प्रोमिला देवी व लेखराम, कोषाध्यक्ष खलारडू से हरमेश ठाकुर, सचिव पद पर गौंटा से हेमराज, घोड़ी से प्रताप चंद, मसेरन से राकेश कुमार, सुलपुर से राजकुमार, जंजैल से पवन कुमार को नियुक्त किया गया। मंडल मीडिया प्रभारी संजय ठाकुर को बनाया गया है।
कार्यकारिणी सदस्य में बस्तला से लश्करी राम, सुषमा देवी, मिलखी राम, खाहन से चेत राम, कैप्टन सोहन सिंह, रोपड़ी से रूप लाल, गरौड़ू से बलदेव, थौना से रंगीला राम, टिक्कर से अच्छर सिंह परमार, भद्रवाड़ से किरणा देवी, गहरा से रोशन लाल, जुकैण से मीरा देवी, हरी बहना से लेख राज, बडाल से सत्या ठाकुर, बस्तला से रणजीत सिंह शास्त्री, पौंटा से रोशन लाल, ढलवान से तिलक राज, भरनाल से राजेंद्र, पटड़ीघाट से निशा ठाकुर, धनालग से भीखम राम, खनोट से राम लाल, बाड़ी से मनसा राम, पटड़ीघाट से डागू राम, मटयारा से तरसेम, चौक से हेम राज, खुडला से कल्पना, फतेहपुर से कल्पना शर्मा, विजय शर्मा, सरकाघाट से वर्षा ठाकुर, चंदेश से बोहरी देवी, गौंटा से शीतला देवी, वारीं से सत्या देवी व इंद्रो देवी को सदस्य चुना गया।

Related posts